पुलिस मुठभेड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 25 हजार के इनामिया आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कश्यप को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार हेतु सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया है।




अभियुक्त का विवरण
- नाम: राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कश्यप
- पिता का नाम: मैकूलाल
- निवासी: ग्राम हरौनी, थाना बंथरा, लखनऊ
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु०अ०सं०– 384/2018, धारा 363/366/452/392/506 भादवि थाना बंथरा लखनऊ
- मु०अ०सं०– 370/2020, धारा 13 उ०प्र० सार्वजनिक द्युत (जुआ) अधिनियम थाना बंथरा लखनऊ
- मु०अ०स० 350/2025 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस एवं 5g/6 पोक्सो एक्ट थाना बंथरा लखनऊ
बरामदगी
- 01 अदद तमंचा 315 बोर
- 01 अदद जिंदा कारतूस
- 02 अदद खोखा कारतूस
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ बाबू कश्यप को हरौनी चौकी क्षेत्रांतर्गत भटगांव पांडे से हुल्लासखेड़ा मार्ग पर पिकेट लगा कर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्यवाही की और आरोपी के पैर में गोली लग गई।