निगोहां प्रेस क्लब ने पीजीआई क्षेत्र के समाजसेवी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान, बड़ी संख्या में पत्रकार व समाजसेवी रहे मौजूदलखनऊ। समाजसेवा हो या राजनीति, दोनों ही क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पीजीआई क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी दुर्गेश सिंह दीपू को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान निगोहां प्रेस क्लब की ओर से आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जहां उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्जनों पत्रकारों और समाजसेवियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की।राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में लगातार 18 वर्षों से माता रानी का भव्य जागरण आयोजित करवाने वाले समाजसेवी दुर्गेश सिंह दीपू का जीवन समाज के लिए समर्पण का उदाहरण रहा है। छात्र जीवन में वे के.के.सी. डिग्री कॉलेज में संयुक्त मंत्री के पद पर रहते हुए सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने पीजीआई क्षेत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में व्यापारियों की समस्याओं को उठाया और उनके हक की लड़ाई लड़ी।वर्तमान में वे श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और युवाओं के बीच प्रेरणा स्रोत माने जाते हैं। उन्होंने अमेठी विधानसभा से विधायक पद का चुनाव लड़कर उपविजेता स्थान प्राप्त किया तथा लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने उपविजेता बनकर अपनी अलग पहचान कायम की।समाज में असहाय और गरीबों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रही है। धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें समाज के हर वर्ग से जोड़ दिया है। आज उनके साथ सैकड़ों युवाओं की टीम जुड़ी हुई है और उनका काफिला लगातार बढ़ रहा है।सम्मान समारोह के दौरान क्लब संरक्षक मुकेश द्विवेदी ने कहा कि दुर्गेश सिंह दीपू जैसे समाजसेवी युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्होंने राजनीति और समाज सेवा दोनों में ही अपनी अलग पहचान बनाई है।वहीं, अध्यक्ष विमल सिंह चौहान ने कहा कि दुर्गेश सिंह दीपू जी ने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा और व्यापारियों के हित को प्राथमिकता दी है। उनका यह समर्पण भाव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।समारोह में मौजूद पत्रकारों और समाजसेवियों ने भी एक स्वर में कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है जो राजनीति और समाज सेवा को साथ लेकर चलें और जनता की आवाज बनें।