–270 ग्रामीणों व बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, दी गई दवाएं और परामर्श…..
मोहनलालगंज।
लखनऊ,स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रसाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सौजन्य से मंगलवार को एसडीवी अकैडमी, रानीखेड़ा मोहनलालगंज में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 270 ग्रामीणों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं और परामर्श भी दिया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रसाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनी पुल की वाइस चेयरमैन की अगुवाई में किया गया।शिविर में प्रिंसिपल डॉ. कर्नल ए.के. सिंह, कैंसर फिजिशियन, प्रशासनिक अधिकारी सौरभ यादव, तथा 28 सदस्यीय चिकित्सक दल ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण में योगदान दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे सतीश कुमार यादव, लवकुश यादव प्रधान प्रबंधक एसडीवी अकैडमी एवं मण्डल अध्यक्ष, लखनऊ मण्डल, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सुविधा को सुलभ बनाते हैं।विद्यालय प्रबंधक लवकुश यादव और मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार यादव ने प्रसाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की टीम और उपस्थित सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।अंत में आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है, इसलिए इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।



