निगोहां।
सनी रावत हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू यादव की एक दिन की पुलिस रिमांड अदालत ने मंजूर कर ली है। पुलिस गुरूवार को जीतू को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी।
ध्यान रहे कि सनी रावत की हत्या करीब एक माह पहले 8 सितंबर को हुई थी। जिसका कारण था कि बहन ने प्रेम विवाह किया था। इसी बात से नाराजगी थी। वारदात करने का मुख्य आरोपी जीतू यादव , देवेश यादव उर्फ बोग्गा, संतोष यादव, राजकपूर और जय सिंह थे। इस लोगो ने पहले गमछे से गला घोंटा, लोहे की रॉड से पीटा, शव गौतमखेड़ा नाले में फेंका। इस मामले में दो आरोपियों को पहले पकड़ा गया, जीतू ने कोर्ट में सरेंडर किया। हत्याकांड के पांचों आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने जीतू के बैंक खाते पहले ही सीज कर दिया था। अब एक दिन की पुलिस रिमांड मंजूर, गुरूवार को पूछताछ होगी। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सभी आरोपी जेल में। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, स्कार्पियो और बाइक बरामद की जा चुकी थी। अब इस घटना में शामिल दूसरी कर तथा मृतक के मोबाइल का पता लगाया जाएगा।
वही,जीतू यादव ने पुराने एससी/एसटी मामले में कोर्ट में सरेंडर किया था।पुलिस अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
