डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर छात्र द्वारा स्वनिर्मित टैंक डेस्ट्रॉयर मिसाइल लॉन्चर का प्रदर्शन देख हुए प्रभावित———–
निगोहां। गुरुवार को
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर
निगोहां स्तिथ बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में एक प्रेरणादायक और नवाचार से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल कुमार ने अपने द्वारा स्वनिर्मित टैंक डेस्ट्रॉयर मिसाइल लॉन्चर का प्रदर्शन किया। जिसे देख हर कोई अत्यंत प्रभावित हुए। सीमित संसाधनों में तैयार यह प्रोजेक्ट तकनीकी कौशल, आत्मनिर्भर सोच और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु प्रो. डॉ. के.के. सिंह (डायरेक्टर जनरल), इंजी. अनामिका मौर्य, इंजी. रमेश कुमार और आदर्श कुमार ( की उपस्थिति रही।
कॉलेज की उपाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि राहुल की यह उपलब्धि डॉ. कलाम के विज़न ‘युवा शक्ति द्वारा विज्ञान और तकनीक से सशक्त भारत’ की सच्ची प्रेरणा है। संस्थान इस उपलब्धि पर गर्व करता है और छात्रों को ऐसे ही नवाचार के लिए प्रेरित करता रहेगा।



