मोहनलालगंज ।


पुलिस ने धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा और प्रभारी निरीक्षक डी.के.सिंह ने मय फ़ोर्स के साथ कस्बे में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए उठाए गए कदम
– एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही, प्रभारी निरीक्षक डी.के.सिंह ने व्यापारियों को धनतेरस के त्यौहार पर कस्बे में जाम न लगे इसके लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
– सभी मुख्य बाजारों पर पुलिस की पैनी नजर है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस की अपील
मोहनलालगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।