व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय व प्रेस क्लब संरक्षक ने किया शुभारंभ


मोहनलालगंज। संवाददाता
मोहनलालगंज कस्बे में नवनिर्मित जूडियो शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय व प्रेस क्लब निगोहां के संरक्षक (वरिष्ठ पत्रकार) द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी शिवम पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोरूम उद्घाटन के दौरान कर्मचारियों व मैनेजर ने अतिथियों का स्वागत किया।व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि इस शोरूम के खुलने से कस्बे सहित आसपास के लोगों को नवीनतम फैशन कलेक्शन खरीदने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि शोरूम में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए आधुनिक डिज़ाइन और ट्रेंडी कपड़ों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।स्थानीय लोगों ने नए शोरूम के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें फैशन की खरीदारी के लिए शहर तक नहीं जाना पड़ेगा।