निगोहा। संवाददाता
निगोहा टिकरा गांव में आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 11 लाख हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता सुरेश कुमार रावत शहीदनगर, लखनऊ ने बताया कि उन्होंने एएम इन्फ्रास्पेस इंडिया लिमिटेड कंपनी से ग्राम टिकरा स्थित दो आवासीय प्लॉट कुल रकबा 4800 वर्गफीट खरीदे थे। कंपनी के निदेशक राहुल श्रीवास्तव को 11 लाख रुपए दिए थे।वही पीड़ित के मुताबिक, भुगतान के बाद कंपनी ने रजिस्ट्री तो कराई, पर कब्जा देने से लगातार टालमटोल करती रही। काफी समय बीत जाने के बाद भी जमीन का कब्जा नहीं दिया गया। मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।निगोहा थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।